फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Mandoli jail superintendent corona infected dcp office inspector

कोरोना वायरस : मंडोली जेल के उपाधीक्षक भी संक्रमित, बुखार के बाद 11 मई से थे छुट्टी पर

Thu, 21 May 2020 08:09 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 21 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
delhi Mandoli jail superintendent corona infected dcp office inspector
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रोहिणी जेल में संक्रमण के बाद अब मंडोली जेल के उपाधीक्षक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुखार होने के बाद वह छुट्टी पर थे। उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


राजधानी की जेलों में क्षमता से ज्यादा बंद कैदियों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा तमाम बचाव उपाय किए जाने के बावजूद रोहिणी जेल में बंद एक कैदी संक्रमित हो गया था। उसके संपर्क में आए करीब 20 कैदियों और जेलकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था और उनका कोविड टेस्ट कराया गया। इसमें 14 कैदी और एक वार्डर संक्रमित पाए गए। बुधवार को रोहिणी जेल के सहायक अधीक्षक कोरोना संक्रमित हो गए। बुधवार रात आई रिपोर्ट में मंडोली जेल के उपाधीक्षक भी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक, बुखार होने के बाद उपाधीक्षक 11 मई से छुट्टी पर थे और सराय रोहिल्ला स्थित अपने घर में क्वारंटीन थे। गंगाराम अस्पताल में उनका कोविड टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी आफिस में रिजर्व इंस्पेक्टर को भी हुआ कोरोना
वसंत विहार स्थित दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी आफिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके साथ काम करने वाले सात पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। डीसीपी ऑफिस को सैनिटाइज किया गया है।


इससे पहले दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या सफदरजंग एंक्लेव थाने में कोरोना पॉजिटिव एएसआई के संपर्क में आ गए थे। डीसीपी आर्या समेत जिले के काफी सीनियर पुलिस अधिकारी क्वारंटीन हुए थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन में जिले के कई थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी रिजर्व इंस्पेक्टर के संपर्क में आए थे। ऐसे में कई थानाध्यक्षों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से कुछ थानाध्यक्ष ने पहले भी कोरोना टेस्ट करा चुके हैं। अब उनको फिर से कोरोना टेस्ट कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed