{"_id":"5dbd3e5a8ebc3e93a770112e","slug":"delhi-man-went-to-see-chhath-program-next-day-dead-body-found-hanging-on-tree-in-neb-sarai-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः छठ का कार्यक्रम देखने गए युवक का अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्लीः छठ का कार्यक्रम देखने गए युवक का अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप
Sat, 02 Nov 2019 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
नेब सराय में आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नेब सराय इलाके में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जांच में शव की पहचान रूपेश(18) के रूप में हुई है। रूपेश नेब सराय का ही रहने वाला था और वह नामी कंपनी आईटीसी में मजदूरी करता था।
पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि शुक्रवार शाम को रूपेश ड्यूटी खत्म कर छठ पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम देखने गया था। हालांकि वह दोबारा नहीं लौटा।
सुबह इलाके में ही एक पेड़ पर उसका शव मिला जिसके बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन