{"_id":"6131f527ae63e307e10463ab","slug":"delhi-man-wanted-to-marry-other-woman-planned-his-wife-murder-but-police-arrested-before-execution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दूसरी औरत से शादी करने को रची पत्नी की हत्या की साजिश, अलीगढ़ से लाया था पिस्तौल, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दूसरी औरत से शादी करने को रची पत्नी की हत्या की साजिश, अलीगढ़ से लाया था पिस्तौल, हुआ गिरफ्तार
Fri, 03 Sep 2021 03:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:43 PM IST
सार
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था। वह किसी और महिला से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक महिला की हत्या की वारदात रोक दी है। आरोपी दूसरी महिला से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या करना चाहता था। इसके लिए उसने अलीगढ़, यूपी से हथियारों को इंतजाम कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो स्वचालित पिस्टल व आठ कारतूस बरामद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को सूचना मिली थी कि कमल सहगल नामक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर विजय समारिया की देखरेख में एसआई प्रवीण अत्री की विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने ई-ब्लाक, विकासपुरी में घेराबंदी कर उत्तम नगर निवासी विकास सहगल(36) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था। वह किसी और महिला से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
कमल की वर्ष 2006 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। आरोपी देहव्यापार के आरोप में वर्ष 2006 और 2011 में गिरफ्तार हुआ था। वर्ष 2015 में ये शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। हाल ही में उसे एक महिला से प्यार हो गया था। वह पत्नी को तलाक देना चाहता था। पत्नी ने तलाक देने से मना कर दिया था। ऐसे में वह पत्नी की हत्या करना चाहता था।