फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man murder wife went 3 times to police station to surrender but failed know what is the reason

दिल्लीः पत्नी की हत्या के 12 घंटे के अंदर तीन बार गया थाने, एसएचओ न मिलने पर लौट आता वापस क्योंकि...

Mon, 22 Oct 2018 06:14 PM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
delhi man murder wife went 3 times to police station to surrender but failed know what is the reason
- फोटो : amar ujala

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी तीन बार कमला मार्केट थाने गया। वहां वह हर बार एसएचओ के बारे में पूछता और उनके न होने पर वह वापस लौट आता।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने ससुराल पहुंचा। वहां सास के कहने पर उसने कचौड़ी खाई और फिर लौट गया।  छोटी बच्ची ने रोना शुरू किया तो उसे चिप्स और चॉकलेट दिलवाकर चुप कराया। देर रात थाने पहुंचकर एसएचओ सुनील ढाका के सामने रोते हुए पत्नी की हत्या की बात बताई। कामिल का कहना है कि उसने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। अपने किए पर उसे अब पछतावा हो रहा है।
विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया कि देर रात उसकी बच्ची सो रही थी तो उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मासूम को गोद में लेकर पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। पूरी रात बिताने के बाद आरोपी ने मासूम को दूध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बच्ची को लेकर बाहर निकला। इधर-उधर घुमाने के बाद वापस घर पर पत्नी के शव के पास आ गया।  फिर उसने हिम्मत जुटाकर  सरेंडर करने का मन बनाया। करीब 11.45 बजे वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। वहां ड्यूटी ऑफिसर से एसएचओ के थाने में होने के बारे में पूछा।

पत्नी से बेहद प्यार करने की बात कर रहा कामिल

एसएचओ उस समय थाने में नहीं थे, ऐसे में वह वहां से वापस लौट आया। इस बीच वह सुसराल पहुंचा और उसने खाना-पीना किया, लेकिन रेशमा की हत्या के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। बाद में वह करीब 2.30 बजे वह दोबारा थाने पहुंचा और वापस लौट आया। देर रात करीब 1.45 बजे वह तीसरी बार थाने पहुंचा तो उस समय एसएचओ वहीं पर थे। उसने रोते हुए एसएचओ को सारी कहानी सुनाई, जिसके बाद हत्याकांड का पता चला।

पत्नी से बेहद प्यार करने की बात कर रहा कामिल
पूछताछ में कामिल ने खुलासा किया कि वह पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करता था। उसका अपना घर वजीराबाद में है और पूरा परिवार भी वहीं रहता था। शादी के बाद रेशमा ने मायके के पास रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद किराए का मकान लेकर शकूर की डंडी (जहां रेशमा का मायके है) में रहना शुरू कर दिया।

नानी ने मासूम को अपने पास रखने से किया इंकार
हत्या करने के बाद कामिल मासूम बच्ची को लेकर अपने साथ थाने पहुंचा था। पुलिस ने उसके गिरफ्तार करने के बाद मासूम को उसकी नानी को सौंपना चाहा तो उन्होंने बच्ची को लेने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने बच्ची को वजीराबाद में रहने वाली कामिल की मां और मासूम की दादी को उसे सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed