फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man honey traps young boy alleges him of assaulting minor to take revenge

नाबालिग लड़की का खतरनाक खेलः पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर किया ये काम

Thu, 01 Aug 2019 09:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 01 Aug 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
delhi man honey traps young boy alleges him of assaulting minor to take revenge

सरिता विहार इलाके में बदला लेने के लिए एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ युवक को हनीट्रैप में फंसा दिया। युवक को जेल भी हो गई। इस तरह युवक का करियर बर्बाद हो गया। वह हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहता था। सरिता विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हनीट्रैप में फंसाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुष्कर हीरा नाम का युवक तीन महीने पहले एक नाबालिग लड़की से फेसबुक के जरिए मिला था। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। इसके बाद लड़की ने हीरा के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो के तहत केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पुष्कर हीरा को गिरफ्तार कर 27 जून को जेल भेज दिया था। पुष्कर के पिता प्रमोद कुमार ने शिकायत में कहा कि तीन जुलाई को उसके पास जावेद का फोन आया और कहा कि उसका बेटा जेल में परेशानी में है और वह महेंद्र के साथ मिलकर केस को सेटल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद ने केस को सेटल करने के लिए प्रमोद से पहले 20 लाख रुपये मांगे। बाद में ये रकम 12 लाख रुपये कर दी गई। प्रमोद कुमार ने इसकी शिकायत सोमवार को सरिता विहार थाने में दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

महेंद्र ने बताया कि उसका प्रमोद कुमार के साथ पुराना प्रॉपर्टी का विवाद है और प्रमोद वर्ष 2017 में कोर्ट में केस जीत गया था। बदला लेने के लिए महेंद्र ने जावेद, लड़की व उसकी मां के साथ मिलकर प्रमोद कुमार से बदला लेने के लिए साजिश रची।

मां ने अपनी नाबालिग बेटी को पुष्कर हीरा से दोस्ती करने व नजदीकियां बढ़ाने को कहा। हालांकि, प्रमोद कुमार ने कहा कि उसके व महेंद्र के बीच कोई प्रॉपर्टी विवाद नहीं है। महेंद्र डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में वर्ष 2018 में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed