फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man fed up of 2 wives fight go gb road to sell one wife when fails plan kill her but arrested

दो पत्नियों से तंग आकर कोठे पर पहुंच गया सद्दाम, घिनौनी करतूत की भनक लगते ही पहुंची पुलिस, और फिर

Sat, 11 Aug 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
delhi man fed up of 2 wives fight go gb road to sell one wife when fails plan kill her but arrested
आरोपी पति और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

दो पत्नियों के बीच झगड़े से परेशान होकर एक शख्स छोटी पत्नी को बेचने के इरादे से जीबी रोड स्थित कोठे पर पहुंच गया। उसने कई बार पत्नी बेचने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पानीपत निवासी सद्दाम हुसैन (29) राज मिस्त्री है। कमला मार्केट थाना प्रभारी सुनील कुमार को सूचना मिली कि एक शख्स जीबी रोड पर महिला को बेचने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस व्यक्ति का मोबाइल नंबर लेकर उससे ग्राहक बनकर बात की। सिपाही अनुज ने आरोपी से महिला का सौदा एक लाख 20 हजार रुपये में तय किया और दस हजार एडवांस दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नजर से बचाने के लिए दो शर्ट पहन रखी थी

delhi man fed up of 2 wives fight go gb road to sell one wife when fails plan kill her but arrested

सिपाही ने उसे महिला को लेकर शिवाजी पार्क के पास मिलने बुलाया। बाकी का रकम वहीं देने की बात कही। बृहस्पतिवार को आरोपी शिवाजी पार्क पहुंचा। उसके साथ महिला नहीं थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सद्दाम हुसैन ने पूछताछ में बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं। दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। इसकी वजह से वह काफी परेशान था। उसने अपनी छोटी पत्नी को जीबी रोड स्थित कोठा पर बेचने की साजिश रची और उसे लेकर पानीपत से दिल्ली आ गया।

उसने बताया कि बेचने में नाकाम होने पर उसने पत्नी की हत्या की साजिश बना रखी थी। आरोपी ने खुद को पुलिस की नजर से बचाने के लिए दो शर्ट पहन रखी थीं। इसका मकसद था कि पत्नी की हत्या करने के समय उसकी शर्ट पर खून लग जाता तो वह शर्ट को वहीं फेंककर चला जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed