{"_id":"5f0c7ad69001db73a436e4a4","slug":"delhi-man-commits-suicide-because-of-family-taunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : परिवार के तानों से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : परिवार के तानों से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव
Tue, 14 Jul 2020 05:41 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गुरुग्राम के एक युवक ने दिल्ली के आदर्श नगर में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र (19) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सोमवार सुबह सूरज सिंह वाटिका पार्क में टहलने आए लोगों ने पेड़ से लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। परिजन उसे ताने मारते थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इससे परेशान होकर सुरेंद्र ने यह कदम उठाया। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र परिवार के साथ वार्ड नंबर-3, मुबारकपुर, गुरुग्राम में रहता था। परिवार में पिता खेमचंद व अन्य सदस्य हैं। वह परिजनों के तानों से नाराज होकर शनिवार को गुरुग्राम से अपनी बुआ के घर दिल्ली के धीरपुर आ गया था। बुआ ने सुरेंद्र को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह घर वापस जाने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
शाम को अचानक वह बुआ के घर से निकल गया। इस बीच वह न तो घर पहुंचा और न ही बुआ के घर लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच सुबह आदर्श नगर की सूरज सिंह वाटिका में पेड़ से लटका युवक का शव देखकर लोगों ने सुबह 5.55 बजे सूचना पुलिस दी। जेब से मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी दिल्ली पहुंच गए।