{"_id":"61771333ff2539586a200dae","slug":"delhi-man-became-thief-in-love-as-he-gets-threat-from-his-girlfriend-admirer-theft-german-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जिस लड़की से करता था प्यार उसी से दूर रहने की मिली धमकी तो बना चोर, चुराई जर्मन रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जिस लड़की से करता था प्यार उसी से दूर रहने की मिली धमकी तो बना चोर, चुराई जर्मन रिवाल्वर
Tue, 26 Oct 2021 01:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:57 AM IST
सार
जानकारी मिलने के बाद उसने थाने में चोरी की शिकायत की। जिसमें बताया कि चोर उसके घर से जर्मन रिवाल्वर, सात कारतूस, सोने की चेन और 35 हजार रुपये की चोरी की। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें मोहित की पहचान हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो अपनी प्यार को पाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी एक लड़की से प्यार करता था। उस लड़की को पसंद करने वाले ने उसे लड़की से दूर रहने की धमकी दी थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पीड़ित का जर्मन रिवाल्वर चुरा लिया। कोई अनहोनी हो उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से रिवाल्वर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भलस्वा निवासी मोहित के रूप में हुई है। 16 अक्तूबर की रात महेंद्र पार्क इलाके में बलवान सिंह के घर में चोरी हुई थी। बलवान सिंह उस रात किसी काम से दिल्ली से बाहर गया था।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद उसने थाने में चोरी की शिकायत की। जिसमें बताया कि चोर उसके घर से जर्मन रिवाल्वर, सात कारतूस, सोने की चेन और 35 हजार रुपये की चोरी की। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें मोहित की पहचान हुई। मोहित भलस्वा डेयरी इलाके में रहता है। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने लाखों रुपये के लाइसेंसी जर्मन रिवाल्वर बरामद कर ली।
विज्ञापन
पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में काम करता है। वहां वह एक लड़की से प्यार करने लगा। वहीं प्रदीप नाम का युवक भी उसी लड़की को चाहता था। प्रदीप उसे उस लड़की से दूर रहने की धमकी दी थी।
मोहित प्रदीप से बदला लेना चाहता था। यह बात उसने अपने एक दोस्त को बताई। उसके दोस्त ने बताया कि उनके किसी जानकार के पिता बलवान के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है जिसे वह चुरा सकता है। मोहित ने 16 अक्तूबर की रात बलवान के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन रिवाल्वर से वह कोई अनहोनी कर पाता, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।