फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man beaten to death when his shoulders rubs other while walking in nangloi

दिल्लीः कंधे से टकराया कंधा तो बीच सड़क पर पीट-पीटकर दे दी खौफनाक मौत

Mon, 27 Aug 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
delhi man beaten to death when his shoulders rubs other while walking in nangloi

नांगलोई इलाके में रविवार दोपहर कंधा टकराने पर हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान जीतू (27) के रूप में हुई है। आरोपी ने जीतू को पीटने के बाद उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके पेट पर तब तक कूदता रहा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। लोग तमाशबीन बनकर उसका वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन


किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। परिजनों ने पीड़ित को अचेतावस्था में अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आधे घंटे में ही आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय आरोपी नशे में था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान वीरा एंक्लेव नांगलोई निवासी दीपक उर्फ बोल्ट(28) के रूप में हुई है। जीतू नांगलोई की जेजे कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। परिवार में उसके पिता जगन्नाथ के अलावा अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर जीतू की बहन घर आई थी। राखी बंधवाने के बाद जीतू खाना खाकर बाहर निकला। करीब तीन बजे नांगलोई कैप नंबर-दो के पास पैदल जाते समय उसका कंधा दीपक से टकरा गया। दीपक शराब के नशे में था।

जीतू ने दीपक के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया और फिर...

delhi man beaten to death when his shoulders rubs other while walking in nangloi

इस बात को लेकर दीपक और जीतू की बहस हो गई। गाली का विरोध करने पर दीपक ने जीतू के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जीतू ने दीपक के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।

गुस्से में दीपक उसे खींचता हुआ पार्क में ले गया और उसे जमीन पर गिराकर उसके पेट पर कूदने लगा। वह तब तक कूदता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

झगड़े के दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए लेकिन किसी ने भी जीतू को नहीं बचाया। जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और जीतू को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पेट में अंदरूनी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। आरोपी दीपक सार्वजनिक शौचालय में काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed