{"_id":"5e99a00d8ebc3e76ac0aa740","slug":"delhi-man-attempt-to-suicide-by-jumping-off-flyover-police-save-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में युवक ने एलिवेटेड फ्लाईओवर से की कूदने की कोशिश, सिपाहियों ने सूझबूझ से बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में युवक ने एलिवेटेड फ्लाईओवर से की कूदने की कोशिश, सिपाहियों ने सूझबूझ से बचाई जान
Fri, 17 Apr 2020 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
घरेलू विवाद में मंगोलपुरी इलाके में स्थित एलिवेटेड फ्लाई ओवर से बृहस्पतिवार रात एक युवक ने कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। गश्त कर रहे सिपाहियों ने सूझबूझ दिखाकर युवक की जान बचाई और उसे सुरक्षित ऊपर खींच लिया। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगोलपुरी थाना में तैनात सिपाही धीरज और जयप्रकाश बृहस्पतिवार रात इलाके में गश्त कर रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों को आउटर रिंग रोड वेस्ट एंक्लेव चौक पर बने एलिवेटेड फ्लाई ओवर पर किसी व्यक्ति के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
वहां पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक व्यक्ति फ्लाईओवर की दीवार से नीचे की तरफ लटक रहा है और नीचे कूदने की कोशिश कर रहा है। दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया और सूझबूझ दिखाकर वहां से गुजर रहे एक एमसीडी के ट्रक को उस व्यक्ति के नीचे खड़ा कर दिया। ताकि बचाने के क्रम में हाथ फिसलने पर वह ट्रक में गिरे और उसकी जान बच जाए।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिसकर्मी फ्लाईओवर पर पहुंचकर उस व्यक्ति का हाथ पकड़कर उसे उपर की ओर खींच लिया। इस दौरान नीचे खड़े किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान तिलक नगर निवासी हरजीत सिंह के रूप में हुई है।
वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। उसकी पत्नी घरों में काम करती है। शुरूआती पूछताछ में उसने बताया कि वह घरेलू विवाद से परेशान होकर खुदकुशी करने आया था। पुलिस उसके परिवार वालों से बातचीत कर हरजीत का काउसलिंग कर रही है। उधर इस व्यक्ति की जान बचाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों के काम की प्रशंसा की जा रही है।