{"_id":"642cfb7dc4711e800c03d165","slug":"delhi-man-arrested-for-allegedly-insulting-saffron-flag-case-registered-under-ipc-section-153a-and-295a-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भगवा झंडे का कथित तौर पर अपमान करने वाला अजीम गिरफ्तार, धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भगवा झंडे का कथित तौर पर अपमान करने वाला अजीम गिरफ्तार, धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज
Wed, 05 Apr 2023 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:09 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि रामनवमी के दिन सड़कों पर जो भगवा झंडे लगे थे आरोपी ने उसका अपमान किया है। अजीम की गिरफ्तारी कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में भगवा झंडे के अपमान का मामला सामने आया है। रामनवमी के दिन एक युवक भगवा झंडे को फाड़ने के अलावा उसके पैरों से कुचलकर नाली में फेंकते हुए दिखा। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना के बाद मंगलवार को इसकी पुलिस से शिकायत हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन के बाद धारा-153ए (धर्म-जाति के आधार पर दो समूह के बीच दुश्मनी बढ़ाना) और 295ए (जान बूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला) का मामला दर्ज कर आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने वीडियो क्लिप के अलावा सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिये हैं।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि मंगलवार रात को शास्त्री पार्क थाने में सागर (23) नामक युवक ने आकर एक शिकायत दी थी। सागर ने बताया कि वह परिवार के साथ ए-ब्लॉक, गली नंबर-8, शास्त्री पार्क में रहता है। रामनवमी के दिन उसकी गली में कुछ भगवा झंडे पड़े हुए थे।
विज्ञापन
इस बीच देर रात करीब 12.30 बजे उसके पड़ोसी अजीम के दिमाग में सनक उठी। उसने जानबूझकर भगवा झंडों को फाड़ दिया। इसके बाद लोगों की मौजूदगी में उनको पैरों से कुचला गया। बाद में उसको नाली में फेंक दिया गया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सागर ने बताया कि जब उसने वीडियो देखा तो उसे सारा माजरा समझ आ गया। अब वह उसकी शिकायत करने आया है। पुलिस ने सागर की शिकायत पर मामले की छानबीन की। इसके बाद वीडियो फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।