फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi malviya nagar mother stabbed her both kids several times daughter died son critical

दिल्लीः बेरहम मां ने मासूम बच्चों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Sat, 17 Nov 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
delhi malviya nagar mother stabbed her both kids several times daughter died son critical
मालवीय नगर के घर में मां ने बेटा-बेटी पर किया हमला - फोटो : पुरुषोत्तम वर्मा

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में शनिवार को एक फ्लैट में महिला व उसके दो बच्चों के गले कटे हुए मिले। तीनों को नजदीकी मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां तीन वर्षीय बेटी सना को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मां मोहसिना (28) और डेढ़ साल के बेटे अनस की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


आशंका है कि घरेलू कलह में मोहसिना ने बच्चों का गला काटने के बाद अपना भी गला रेत लिया। उधर, दिल्ली पुलिस में एएसआई मोहसिना के पिता ने पति शमीम और ससुराल वालों पर वारदात का आरोप लगाया है। शमीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहसिना पति और बच्चों के साथ 89/2, तीसरी मंजिल, हौजरानी में रहती थी। करीब चार साल पूर्व मोहसिना और शमीम की शादी हुई थी। फिलहाल शमीम बेरोजगार है। मोहसिना का पिता इशहाक साकेत कोर्ट स्थित पुलिस चौकी में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह पड़ोसिन सपना ने देखा कि मोहसिना के घर का दरवाजा खुला देखा। अंदर से उसके चिल्लाने की आवाज आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो बैड पर खून से लथपथ सना पड़ी थी। मोहसिना चिल्ला रही थी। अनस खून से लथपथ था, पर बैठा था।

तीनों के गले रेते गए थे। सपना ने शोर मचाकर दूसरी पड़ोसिन रहीसा को बुलाया। शोर सुनकर शमीम भी आ गया और तीनों को मैक्स अस्पताल ले गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को घर से एक चाकू मिला है।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शमीम व मोहसिना का अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार देर रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद तड़के करीब 4:00 बजे शमीम अपने फ्लैट के ठीक सामने रहने वाले माता-पिता के घर चला गया था।

मोहसिना ने बच्चों का गला रेतने के बाद अपना गला रेता या किसी अन्य ने वारदात की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मोहसिना के होश में आने का इंतजार रही है।

हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। हमला किसने और क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।- विजयंता आर्य, दक्षिण जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed