फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Lt Governor chalks out plan to deal with water logging during G20 summit

G20 summit: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज, बारिश में जलजमाव से निपटने के लिए उपराज्यपाल ने बनाई योजना

Thu, 24 Aug 2023 02:12 PM IST
Shyam jee श्याम जी.
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:12 PM IST
सार

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारी वर्षा से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर एक विस्तृत आकस्मिक योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
delhi Lt Governor chalks out plan to deal with water logging during G20 summit
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली एनसीआर कई इलाकों में बुधवार सुबह और रात में बारिश हुई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारी वर्षा से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर एक विस्तृत आकस्मिक योजना बनाई गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शहर में तैयारियों की समीक्षा करने के कई स्थलों का दौरा किया।

विज्ञापन


हाल में जी20 शिखर सम्मेलन की समीक्षा बैठक की गई थी। इस बैठक में उपराज्यपाल ने आईटीपीओ, राजघाट, प्रतिनिधियों के लिए नामित होटलों और अन्य रणनीतिक स्थानों के पास जलभराव से निपटने के लिए एक आकस्मिक योजना बनाने का निर्देश दिया था। उपराज्यपाल ने यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान गणमान्य और प्रतिनिधियों द्वारा अपनाए जाने वाले मार्गों पर जलजमाव न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed