फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi lover of girl distribute her widow sister number on whatsapp for obscene chat after family scold him

ये कैसा इश्क: प्रेमिका के परिवार ने डांटा तो रची घिनौनी साजिश, सेक्स चैट के लिए बांट दिया विधवा बहन का नंबर

Tue, 24 May 2022 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 May 2022 12:50 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अमित ही है, जिसने वर्चुअल नंबर पर व्हाट्सएप खाता बनाया और पीड़ित महिला का नंबर वितरित किया। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
Delhi lover of girl distribute her widow sister number on whatsapp for obscene chat after family scold him
दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाहरी जिला साइबर सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने बदला लेने की नीयत से वर्चुअल नंबर से व्हाट्सएप खाता बनाकर प्रेमिका की विधवा बहन के मोबाइल नंबर के सैक्स चैट के लिए वितरित कर दिया। प्रेमिका की शादी तय हो गई थी और संबंध के बारे में पता चलने पर उसके परिवार वालों ने फोन कर उसे भला बुरा कहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मार्ट फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान पश्चिम करावल नगर निवासी अमित यादव(22) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 मई को एक विधवा महिला ने साइबर सेल में शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि उसके पास कई नंबरों से सैक्सुअल चैट के लिए मैसेज और कॉल आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की छानबीन शुरू की। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने व्हाट्सएप विवरण और आईपी एड्रेस का विश्लेषण किया। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकाल कर उसकी जांच की। इस जांच के बाद पुलिस आरोपी अमित तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि अमित ही है, जिसने वर्चुअल नंबर पर व्हाट्सएप खाता बनाया और पीड़ित महिला का नंबर वितरित किया। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की।

पूछताछ में अमित ने बताया कि वह भारतीय रेलवे में कैटरिंग कर्मचारी है। वर्ष 2020 में ट्रेन में यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात शिकायतकर्ता की बहन से हुई। बातचीत के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे ने मोबाइल नंबर की अदला-बदली की और फिर बातचीत करने लगे।

आरोपी युवती से प्यार करने लगा। युवती की शादी होने वाली थी। इन दोनों की दोस्ती के बारे में परिवार वालों को पता चला। युवती के परिवार वालों ने अमित को फोन कर भला बुरा कहा। युवती की बहन ने भी अमित को फोन कर डांटा। जिसकी वजह से अमित खुद को अपमानित महसूस करने लगा और उसने इसका बदला लेने की योजना बनाई।

आरोपी ने यूट्यूब देखकर वर्चुअल नंबर से व्हाट्सएप खाता बनाना सीखा। उसके बाद उसने महिला को बदनाम करने के लिए अनजान लोगों को महिला का नंबर वितरित कर दिया। कॉल करने पर उसने फोन नहीं उठाया और उन्हें अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और गोरखपुर यूपी का रहने वाला है। वह वर्ष 2016 में दिल्ली नौकरी के लिए आया और आर के एसोसिएट कंपनी के जरिए ट्रेन में काम करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed