फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Lots of problems at New Delhi Railway Station platforms are narrow

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर समस्याओं की भरमार, प्लेटफॉर्म संकरे; फुटओवर ब्रिज पर होती है ज्यादा भीड़

Tue, 12 Dec 2023 08:08 AM IST
अनुज कुमार धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 08:08 AM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का प्रोजेक्ट एक बार फिर औंधे मुंह गिरा है। इस रेलवे स्टेशन पर समस्याओं की भरमार है। यहां बने प्लेटफॉर्म संकरे हैं। इस कारण यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। फुटओवर ब्रिज पर भी काफी भीड़ होती है। स्टेशन के आसपास भीषण अतिक्रमण है।

विज्ञापन
Delhi Lots of problems at New Delhi Railway Station platforms are narrow
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का प्रोजेक्ट एक बार फिर औंधे मुंह गिरा है। लगातार तीसरी बार बोलीदाता न मिलने से रेलवे ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक कंपनियां अब पांच जनवरी तक निविदा डाल सकती हैं। इसके बाद अगले पांच दिन में रेल प्रशासन टेंडर आवंटित कर देगा। फिर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार रेलवे अपने बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा सकेगा। इसमें कोई अड़चन नहीं आएगी।

विज्ञापन


दरअसल, बीते साल सितंबर में केंद्र सरकार ने देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। इसमें से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए करीब पांच हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। यह काम रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को करना है। इसके तहत स्टेशन परिसर के साथ ही नजदीकी क्षेत्रों का भी पुनर्विकास होना है। आरएलडीए ने इसके टेंडर की प्रक्रिया बीते साल अक्तूबर में शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


इस बीच तीन बार इसके साथ काम करने को कोई तैयार नहीं हुआ। सबसे पहले टेंडर आवंटन का समय इस साल फरवरी में रखा गया। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि इसमें कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन रेलवे की तयशुदा प्रोजेक्ट की लागत 4700 रुपये की जगह टेंडर की न्यूनतम कीमत 8740 करोड़ रुपये एक कंपनी ने रखी थी, जबकि बाकी कंपनियों ने इससे कहीं ज्यादा की बोली लगाई थी। इससे रेलवे को टेंडर रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रक्रिया शुरू कर रेलवे ने टेंडर आवंटन की तारीख अक्तूबर तय की। काम इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल पर करने का फैसला लिया गया, लेकिन इसमें भी कोई कंपनी आगे नहीं आई। ऐसे में इसकी समय सीमा पांच दिसंबर बढ़ा दी गई। फिर भी रेलवे बोलीदाता लाने में नाकाम रहा। ऐसे में टेंडर आवंटित करने की नई तारीख 10 जनवरी कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीदन इस बार प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

1931 में बना था नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
पहाड़गंज और अजमेरी गेट के बीच 1926 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 1931 में इसका उद्घाटन हुआ था। वर्तमान में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 प्लेटफाॅर्म हैं। नई दिल्ली स्टेशन देश का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला स्टेशन है। अधिकारियों के मुताबिक, यहां से रोज औसतन चार लाख यात्री आवागमन करते हैं। रोज करीब तीन सौ ट्रेनें आती जाती हैं।

यह होना है काम
परियोजना का मास्टर प्लान 120 हेक्टेयर का है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुंबद के आकार वाली स्टेशन की नई इमारत बनेगी। दो आगमन और दो प्रस्थान गेट होंगे। रेलवे कार्यालय, रेलवे क्वाॅर्टर और सहायक रेलवे कार्यालय बनाए जाएंगे। 

इसके साथ ही वाणिज्यिक कार्यालय, होटल और आवासीय परिसर विकसित किए जाएंगे। स्टेशन के दोनों तरफ दो मल्टी माॅडल ट्रांसपोर्ट हब, 40 मंजिल के ऊंचे ट्विन टावर और पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग, साइकिल ट्रैक, ग्रीन ट्रैक बनाए जाएंगे। यह सारा काम निर्माण कार्य शुरू होने पर करीब चार वर्ष में पूरा करना है।

फुटओवर ब्रिज पर होती है काफी भीड़ 
वर्तमान में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर समस्याओं की भरमार है। यहां बने प्लेटफॉर्म संकरे हैं। इस कारण यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। फुटओवर ब्रिज पर भी काफी भीड़ होती है। स्टेशन के आसपास भीषण अतिक्रमण है। स्टेशन के दोनों तरफ बनी सड़कें अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम में रहती हैं। प्लेटफॉर्म की कमी के कारण कई बार ट्रेनों को उनके तय प्लेटफाॅर्म से बदलकर अन्य प्लेटफाॅर्म पर शिफ्ट करना पड़ता है। ऐसे में परियोजना के धरातल पर उतरने में देरी से यहां आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed