फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi lok Adalat resolves challans of traffic offenders with heavy fine

दिल्ली: लोक अदालत में एक दिन में चालानों से वसूले गए करीब 17 लाख रुपये

Sun, 15 Sep 2019 10:26 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 15 Sep 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi lok Adalat resolves challans of traffic offenders with heavy fine
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर चलना लोगों को भारी पड़ रहा है। शनिवार को दिल्ली के छह जिला अदालतों के परिसर में गठित लोक अदालत में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ काटे गए 8846 चालानों व नोटिसों से कुल 16,96,285 रुपये वसूले गए।

विज्ञापन


शनिवार 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चालानों की वसूली के लिए लोक अदालत का गठन किया गया था। इस दौरान एनबीटी नोटिसों के लिए 22 लोक अदालतें बैठी थीं, जिसमें कुल 8002 नोटिसों का निपटारा किया गया और 677835 रुपये वसूले गए। एनबीटी नोटिसों के लिए रोहिनी जिला अदालत में चार, द्वारका में दो, साकेत में छह, पटियाला हाउस में दो, तीसहजारी में पांच और कड़कड़डूमा जिला अदालत में तीन लोक अदालत चले।
विज्ञापन


वहीं सर्किल चलानों की वसूली के लिए 14 लोक अदालतों में 844 मामलों का निपटारा कर 10,18,450 रुपये की राशि वसूली गई। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को लोक अदालतों में 3671 एनबीटी नोटिसों से 295595 रुपये और 2238 सर्किल चालान से 812350 रुपये वसूले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed