{"_id":"5e88aecb8ebc3e6fd92a7759","slug":"delhi-lockdown-police-pcr-help-139-pregnant-women-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, पीसीआर ने 139 गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, पीसीआर ने 139 गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल
Sat, 04 Apr 2020 09:29 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान एंबुलेंस नहीं मिलने पर पीसीआर पुलिस की यूनिट ने विभिन्न क्षेत्रों से 139 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। डीसीपी पीसीआर शरत कुमार सिन्हा के मुताबिक, सबसे ज्यादा 43 गर्भवती महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 17 को संजय गांधी अस्पताल और 12 को दादा देव अस्पताल पहुंचाया भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य 19 अस्पतालों में भी गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया गया है। पीसीआर पुलिस के लगभग सभी जोन की पुलिस यूनिट ने अपने इलाके में प्रसूती दर्द से कराह रही महिला की सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
कविता सुनाकर पुलिस ने की नियमों का पालन करने की अपील
लॉकडाउन में चेकिंग कर रही द्वारका पुलिस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह सख्ती भी दिखा रही और कविता के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील भी कर रही है। द्वारका के सेक्टर-1 इलाके में पुलिस टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल मनीष मधुकर अपनी कविता के माध्यम से लोगों को घरों में ही रहने की अपील कर रहा था। साथ ही लोगों से कविता के माध्यम से पुलिस और सरकार का सहयोग करने का आग्रह भी किया जा रहा था।