फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi lockdown 70 percent decrease in crime Police released data

लॉकडाउन में 70 फीसदी घटे अपराध, दिल्ली पुलिस ने जारी किए आंकड़े

Fri, 17 Apr 2020 11:09 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 17 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
delhi lockdown 70 percent decrease in crime Police released data
delhi lockdown - फोटो : PTI

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कोरोना के प्रकोप को नियंत्रण करने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से पिछले साल की तुलना में राजधानी में जघन्य अपराधों में 70 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आंकड़े जारी कर बताया कि साल 2019 में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक जघन्य अपराधों के 221 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि साल 2020 में इस तरह के 66 मामले ही दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिछले साल एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक कुल 10,579 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इसी अवधि के दौरान साल 2020 में दर्ज मामलों की संख्या 2,574 है। उन्होंने बताया कि हत्या और बलात्कार के मामलों में 75 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों में, दिल्ली में हत्या के चार और बलात्कार के 21 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल, अप्रैल के पहले दो हफ्तों के दौरान हत्या के कुल 19 मामले और बलात्कार के 93 मामले दर्ज किए गए थे।


पुलिस बताया कि जहां लूट के मामलों में 62 प्रतिशत तो वहीं झपटमारी के मामलों में भी 79 प्रतिशत की कमी आई है।

पिछले साल, जबरन वसूली के आठ मामले और अपहरण के 13 मामले अप्रैल के पहले दो सप्ताह में दर्ज किए गए थे। इस साल, जबरन वसूली का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था और केवल अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed