{"_id":"5e9dbbf38ebc3ed5545b789e","slug":"delhi-lockdown-42-cases-of-liquor-recovered-from-tempo-in-prasad-nagar-48-quarter-in-kalkaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : प्रसाद नगर इलाके में टेंपो से 42 पेटी महंगी शराब बरामद, कालकाजी में 48 पव्वे के साथ दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : प्रसाद नगर इलाके में टेंपो से 42 पेटी महंगी शराब बरामद, कालकाजी में 48 पव्वे के साथ दबोचा
Mon, 20 Apr 2020 08:42 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करी को अवैध शराब के मुंहमांगे दाम मिल रहे हैं। यही वजह है कि शराब तस्कर किसी भी कीमत पर दूसरे राज्यों से राजधानी में शराब लाकर तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने प्रसाद नगर इलाके में अवैध शराब से भरा मिनी टेंपो पकड़ कर अंग्रेजी शराब की 42 पेटियों में रखी 2058 शराब की बोतलें बरामद कीं।
विज्ञापन
आरोपी टेंपो चालक पुलिस का देखते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रसाद नगर पुलिस को सूचना मिली कि तड़के एक मिनी टेंपो में अवैध शराब लेकर कुछ तस्कर रविदास मार्ग की ओर आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने पूसा रोड से देशबंधु गुप्ता रोड की ओर आने वाले रास्ते पर चैकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच साढ़े छह बजे टाटा-ऐस मिनी टेंपो वहां पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। टेंपो रोकते ही चालक वहां से फरार हो गया। इस टेंपो से बरामद शराब सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए थी। पुलिस टेंपो के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कालकाजी पुलिस ने 48 पव्वे के साथ पकड़ा
वहीं कालकाजी पुलिस ने तुगलकाबाद निवासी आरोपी रंजीत सिंह से शराब के 48 पव्वे बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साउथ ईस्ट जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि जब्त की गई शराब केवल हरियाणा में ही बेचने के लिए थी। पुलिस ने इस आरोपी को रविवार को डीडीए फ्लैट्स कालकाजी इलाके में बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा।