फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Liquor Scam Who is Vijay Nair whose name taken by arvind Kejriwal

दिल्ली शराब घोटाला: कौन है विजय नायर, जिसका नाम केजरीवाल ने लिया... और बढ़ा दी मंत्री आतिशी-सौरभ की परेशानी

Mon, 01 Apr 2024 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर ने उन्हें कभी रिपोर्ट नहीं किया। लेकिन वह आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था।

विज्ञापन
Delhi Liquor Scam Who is Vijay Nair whose name taken by arvind Kejriwal
विजय नायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया गया। केजरीवाल को दो नंबर जेल में रखा गया है। इससे पहले आज कोर्ट में पहली बार केजरीवाल ने अपने दो मंत्रियों के नाम लिए।

विज्ञापन


ईडी की ओर से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने बताया है कि विजय नायर ने उन्हें कभी रिपोर्ट नहीं किया। लेकिन वह आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था। गौर करने वाली बात ये है कि जब ईडी अदालत को यह बता रही थी तो केजरीवाल ने इसका खंडन तक नहीं किया और चुप्पी साधे रखी।आतिशी गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा की प्रभारी भी रही हैं। सूत्रों की मानें तो अब इस जांच की आंच मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज तक पहुंच सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन है विजय नायर जिसकी इतनी चर्चा बीते कुछ दिनों ने जोर शोर से हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

विज्ञापन

एफआईआर में आरोपी नंबर पांच विजय नायर 
इस कथित शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में विजय नायर आरोपी नंबर पांच है। साथ ही बताया गया कि उक्त घोटाले में नायर शामिल अधिकांश कंपनियों से जुड़ा है। विजय नायर के कई कॉमेडियन और शराब कंपनियों के साथ करीबी संबंध हैं। नायर 'ओनली मच लाउडर', 'बबलफिश' और 'मदर्सवियर' जैसी कंपनियों से जुड़ा है। मामले में कॉमेडियन वीर दास का भी नाम सामने आया है। नायर ने पहले आप की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए हास्य कलाकार के तौर पर शिरकत की थी। फिर कुछ साल तक आम आदमी पार्टी का कम्युनिकेशन प्रभारी रहा।

'केजरीवाल का करीबी है विजय नायर'
ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में (23 मार्च) केजरीवाल की रिमांड मांगते समय तर्क दिया कि शराब घोटाले में गिरफ्तार बिचौलिया विजय नायर सीएम का करीबी है। वह केजरीवाल के लिए रिश्वत की रकम एकत्र करता था। आबकारी नीति लागू कराना और जो न माने उसे मनाने व धमकाने का काम भी नायर ही करता था। सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने कबूल किया है कि नायर के कहने पर उसने 31 करोड़ रुपये दिए थे।

विज्ञापन

शराब नीति मामले में अब तक गिरफ्तारी
विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, पी सरथ चंद्रा, बिनोय बाबू, अमित अरोड़ा, गौतम मल्होत्रा, राघव मंगुटा, राजेश जोशी, अमन ढाल, अरुण पिल्लई, मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह, के. कविता, अरविंद केजरीवाल।

नई शराब नीति क्या थी? 
17 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार ने राज्य में नई शराब नीति लागू की। इसके तहत राजधानी में 32 जोन बनाए गए और हर जोन में ज्यादा से ज्यादा 27 दुकानें खुलनी थीं। इस तरह से कुल मिलाकर 849 दुकानें खुलनी थीं। नई शराब नीति में दिल्ली की सभी शराब की दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया। इसके पहले दिल्ली में शराब की 60 प्रतिशत दुकानें सरकारी और 40 प्रतिशत प्राइवेट थीं। नई नीति लागू होने के बाद 100 प्रतिशत प्राइवेट हो गईं। सरकार ने तर्क दिया था कि इससे 3,500 करोड़ रुपये का फायदा होगा। 

जांच कैसे शुरू हुई?
जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में एक रिपोर्ट उपराज्यपाल को सौंपी थी। इसमें नीति में गड़बड़ी होने के साथ ही तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने नई आबकारी नीति (2021-22) के क्रियान्वयन में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला देकर 22 जुलाई, 22 को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस पर सीबीआई ने सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed