फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi liquor policy case Sanjay Singh claims ED expressed regret by writing a letter to him

Delhi: संजय सिंह का दावा, ईडी ने चिट्ठी लिख कहा- गलती से उनका नाम चार्जशीट में जुड़ा; जताया खेद

Wed, 03 May 2023 01:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 May 2023 01:00 PM IST
सार

संजय सिंह ने ईडी की चिट्ठी मिलने का दावा किया है। संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर खेद जताया है।

विज्ञापन
Delhi liquor policy case Sanjay Singh claims ED expressed regret by writing a letter to him
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय सिंह को चिट्ठी लिखी है। संजय सिंह के नोटिस  पर ईडी ने जवाब दिया है। जिसमें ईडी ने खेद जताते हुए कहा कि चार्जशीट में उनका नाम गलती से जुड़ गया। संजय सिंह ने ईडी की चिट्ठी मिलने का दावा किया है। संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर खेद जताया है। आप सांसद का कहना है कि ईडी ने अपनी गलती मानी है। 

विज्ञापन


संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को लिखी थी चिट्ठी
इससे पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने ईडी के डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी। संजय सिंह ने कथित शराब घोटाले में नाम लेने पर ईडी के डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा चालाने की अनुमति मांगी। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और असिस्टेंट डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया है। इन दोनों अधिकारीयों ने अपने पद का दुरूपयोग किया है। बिना किसी आधार के मेरा नाम लिया गया है। मैंने दोनों अधिकारियों को 48 घंटे का नोटिस दिया था, न अधिकारियो ने जवाब दिया न ही माफी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed