फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Light cold due to western disturbance persists, temperature decrease from next week

दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की ठंड बरकरार, अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठिठुरन

Fri, 04 Dec 2020 08:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 04 Dec 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Light cold due to western disturbance persists, temperature decrease from next week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी पर्वतीय इलाकों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। यही वजह है कि इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य श्रेणी के आसपास दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अगले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और सर्दी का एहसास बढ़ेगा।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी तक पहुंच गया वहीं, न्यूनतम स्तर 51 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो 7.7 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ लोधी रोड सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा 9.3 डिग्री सेल्सियस के साथ आया नगर, 10 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ जफरपुर और 9 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ मुंगेशपुर सबसे ठंडे इलाके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। यही वजह है कि शुक्रवार को भी उत्तरी भारत स्थित पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, दूसरा पश्चिम विक्षोभ का असर 7 तारीख के बाद सक्रिय होगा। ऐसे में 10 तारीख तक फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रहेगा। इसके बाद उत्तरी दिशाओं से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed