Delhi: एलजी ने सीएम केजरीवाल को पत्र लिख, बापू और शास्त्री जी की जयंती कार्यक्रम में न पहुंचने का उठाया मुद्दा
सीएम को भेजे गए पत्र में उपराज्यपाल ने कहा कि दो अक्टूबर को राजघाट और विजय घाट पर आयोजित कार्यक्रम में न तो अरविंद केजरीवाल और न ही आम आदमी पार्टी की सरकार का कोई मंत्री वहां पर मौजूद था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर रविवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दौरान आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने का मुद्दा उठाया है। वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली के सीएम का कार्यक्रम में गायब रहा अत्यंत गंभीर है।
सीएम को भेजे गए पत्र में उपराज्यपाल ने कहा कि दो अक्टूबर को राजघाट और विजय घाट पर आयोजित कार्यक्रम में न तो अरविंद केजरीवाल और न ही आम आदमी पार्टी की सरकार का कोई मंत्री वहां पर मौजूद था। जबकि वहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे।
कल 2 अक्टूबर को दिल्ली के CM का ग़ायब रहना अत्यंत गम्भीर
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) October 3, 2022
राजघाट विजय घाट पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , PM सहित सभी गणमान्य लोग आते है
निमंत्रण दिल्ली के CM की तरफ़ से जी होता है
ये महात्मा गांधी का, शास्त्री जी का और देश की परम्पराओं का अपमान है
letter by @LtGovDelhi : pic.twitter.com/UxZjuBdoRb