फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi LG reply to Delhi CM atishi letter Wrote Trying to divert attention from failures no temple will be demo

दिल्ली CM की चिट्ठी पर LG का जवाब: लिखा- नाकामियों से ध्यान हटाने का कर रहीं प्रयास, नहीं टूटेगा कोई मंदिर

Tue, 31 Dec 2024 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2024 10:38 PM IST
सार

एलजी ने लिखा, दिल्ली में कोई भी धार्मिक स्थल नहीं तोड़ा जा रहा है। उन्होंने आतिशी पर हमला बोलते हुए लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री सस्ती राजनीति कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
delhi LG reply to Delhi CM atishi letter Wrote Trying to divert attention from failures no temple will be demo
दिल्ली की मुख्यमंत्री और राज्यपाल - फोटो : ani

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर धार्मिक स्थलों को तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, सीएम के आरोप को राजनिवास ने बेबुनियाद बताते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

मंगलवार को आतिशी ने एलजी को पत्र लिखकर कहा कि सूचना मिली है कि धार्मिक समिति ने 22 नवंबर की बैठक में अनेक धार्मिक ढांचों को गिराने का आदेश दिया है। पिछले साल से समिति के काम की निगरानी एलजी कर रहे हैं। समिति की सभी फाइलें गृह विभाग से एलजी के पास भेजी जाती हैं। मुख्यमंत्री और गृह विभाग मंत्री को इसकी सूचना नहीं होती। ऐसे में समिति के निर्देश पर कई धार्मिक स्थलों को गिराने का मामला सामने आया है। इसमें वेस्ट पटेल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमा पुरी, गोकल पुरी और सुंदर नगरी के मामले शामिल हैं। धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त करने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। ऐसे में मंदिर या पूजा स्थल न तोड़े जाएं।
विज्ञापन



delhi LG reply to Delhi CM atishi letter Wrote Trying to divert attention from failures no temple will be demo
दिल्ली की मुख्यमंत्री और राज्यपाल - फोटो : ani

सीएम आतिशी के पत्र पर एलजी सचिवालय ने कहा, "न तो कोई मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य पूजा स्थल तोड़ा या ध्वस्त किया जा रहा है, न ही इस आशय की कोई फाइल आई है। सीएम अपनी और अपने पूर्ववर्ती सीएम की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए सस्ती राजनीति कर रही हैं। एलजी ने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे उन ताकतों के खिलाफ अतिरिक्त सतर्कता बरतें जो राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर तोड़फोड़ कर सकते हैं। उनके निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है, जैसा कि हाल ही में क्रिसमस समारोह के दौरान देखा गया था, जिसमें कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed