फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG launches one touch app of police

एलजी ने लांच की पुलिस की वन टच एप ‘तत्पर’

Thu, 19 Sep 2019 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi LG launches one touch app of police
launch - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि दिल्ली पुलिस लोगों की सुविधा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। अब लोग फोन पर एप अपलोड कर दिल्ली पुलिस की सभी सुविधाओं का एक ही जगह फायदा ले सकते हैं। 

विज्ञापन


इंडिया गेट के लॉन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की वन टच एप ‘तत्पर’ को लांच करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बताया कि दिल्ली पुलिस के कई एप पहले से हैं। वेबसाइट भी चल रही है। तत्पर आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें 50 सुविधाएं एक साथ मौजूद हैं। इसमें तीन नई एप जोड़ी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस स्टेशन की जानकारी, ट्रैफिक पिकेट की लोकेशन और प्रीपेड बूथ की सूचना मिल सकेगी। यह जानकारी सिंगल टच से मिलेगी। तत्पर में एसओएस बटन होम स्क्रीन पर दिया गया है। 

इसमें हिम्मत प्लस, सशक्ति, लोस्ट रिपोर्ट, चोरी की एफआईआर के अलावा 50 सर्विस हैं। इस एप पर आप दिल्ली पुलिस की सोशल साइट को भी सर्च कर सकते हैं। आपको किसी लापता व्यक्ति के बारे में जानना है तो आप इस एप के जरिये जान सकते हैं। 


किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना देनी है तो एप पर दे सकते हैं। दिल्ली के नामी बदमाशों की सूची से लेकर हाल ही में गिरफ्तार अपराधियों की सूचना इस एप के जरिए देख सकते हैं। पुलिस ने अपनी सारी एप को तत्पर में समाहित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed