फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG approves investigation against Satyendra Jain accused 7 crore bribe in CCTV project Scam

CCTV प्रोजेक्ट में भी घोटाला: सत्येंद्र जैन के खिलाफ LG ने दी जांच को मंजूरी, आतिशी बोलीं- एक और फर्जी केस

Sat, 06 Jul 2024 06:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 06:14 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने भ्रष्टाचार के मामले में एक और एक्शन लिया है। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Delhi LG approves investigation against Satyendra Jain accused 7 crore bribe in CCTV project Scam
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रिश्वतखोरी के मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम के तहत जांच को मंजूरी दे दी है। सत्येंद्र जैन पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की 571 करोड़ रुपये की परियोजना के संबंध में 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने एसीबी द्वारा जैन के खिलाफ जांच को मंजूरी देने के लिए पीओसी अधिनियम, 1998 की धारा 17 ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के डीओवी के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। इसकी जानकारी: दिल्ली एलजी कार्यालय की ओर से दी गई है।
विज्ञापन


ये एक और फर्जी केस: दिल्ली मंत्री आतिशी
सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार मामले पर दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार दिन रात दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश में लगी रहती हैं। 10 साल में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर 200 से ज्यादा केस किए गए हैं। आज तक भाष्टाचार का एक रुपया कहीं से बरामद नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। अब ये एक और फर्जी केस है। भाजपा दिल्ली सरकार को ठप करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed