{"_id":"5f6741458ebc3eb72c52aeeb","slug":"delhi-legislative-assembly-peace-and-harmony-committee-send-fresh-notice-for-appearance-to-facebook-india-officer-ajit-mohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द समिति ने फेसबुक इंडिया के एमडी को भेजा नया नोटिस, 23 को होना होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द समिति ने फेसबुक इंडिया के एमडी को भेजा नया नोटिस, 23 को होना होगा पेश
Sun, 20 Sep 2020 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
राघव चड्ढा
- फोटो : ani
दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द समिति ने फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक अजित मोहन को नया नोटिस भेजते हुए 23 सितंबर को हेट स्पीच मामले में पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
समिति का कहना है कि अगर इस बार भी अजित मोहन पेश नहीं हुए तो यह संविधान द्वारा निर्मित समिति के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। समिति अजित मोहन को दो बार पहले भी नोटिस भेज चुकी है लेकिन वह प्रस्तुत नहीं हुए। फेसबुक का कहना है कि ऐसी जांच देश की संसद में भी चल रही है और उसने अपना जवाब संसद में दे दिया है।
विज्ञापन
जबकि शांति सौहार्द समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा है कि संसदीय समिति हेट स्पीच विषय पर कोई जांच नहीं कर रही है, ये जांच उससे अलग है और फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधि को पेश होकर जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन