{"_id":"642f7a4c692c8217fa035675","slug":"delhi-latest-news-elderly-woman-died-due-to-fall-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गोलगप्पे खाने से किया इनकार तो बुजुर्ग महिला को दे दिया धक्का, गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गोलगप्पे खाने से किया इनकार तो बुजुर्ग महिला को दे दिया धक्का, गिरकर हुई मौत
Fri, 07 Apr 2023 07:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Apr 2023 07:45 AM IST
सार
बुजुर्ग महिला सिर के बल गिरकर घायल हो गईं। बहू उन्हें अस्पताल ले गई, जहां शकुंतला देवी (68) की मौत हो गई। बहू की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में बुजुर्ग महिला ने गोलगप्पे खाने से इनकार कर दिया तो पड़ोसी महिलाओं ने कहासुनी के दौरान धक्का दे दिया। बुजुर्ग महिला सिर के बल गिरकर घायल हो गईं। बहू उन्हें अस्पताल ले गई, जहां शकुंतला देवी (68) की मौत हो गई।
विज्ञापन
बहू की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-7, खेड़ा गांव, जीटीबी एंक्लेव निवासी शकुंतला के परिवार में बेटे अवधेश कुमार, सुभाष व राजेश हैं। पड़ोस में शीतल उर्फ प्रिया का परिवार रहता है।
विज्ञापन
राजेश की पत्नी बेबी का आरोप है कि सास शकुंतला बुधवार को घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। वह उन्हें खाने के लिए बुलाने गई तो पड़ोसी शीतल हाथ में गोलगप्पे लेकर जा रही थी। उसने शकुंतला से गोलगप्पे खाने के लिए पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। यह बात शीतल को पसंद नहीं आई और बहस करने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान शीतल की मां बती और भाभी मधु, मीनाक्षी व शालू भी आ गईं। चारों ने शकुंतला को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच शीतल ने शकुंतला को जोर से धक्का दे दिया। शकुंतला सिर के बल नीचे गिर गईं।
बेबी शकुंतला को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंची, जहां चंद मिनट बाद उनकी मौत हो गई। शकुंतला दिल की मरीज भी थीं। पुलिस ने बेबी के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर शीतल समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।