फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Last date to fill Atul Maheshwari scholarship form is 30th August.

Delhi : सपनों में भरें रंग... अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के संग, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है 30 अगस्त

Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट या अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भरना होगा। फाॅर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए 83 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। आप सुविधानुसार शहर का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi: Last date to fill Atul Maheshwari scholarship form is 30th August.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी आड़े आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट या अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भरना होगा। फाॅर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए 83 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। आप सुविधानुसार शहर का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें केवल वही छात्र पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों और परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। 8वीं और 12वीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2023 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल 44 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में कुल 27.5 लाख रुपये वितरित किए गए थे। 

आवेदन फॉर्म भरने के लिए इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें

  • https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
  • https://amarujalafoundation.org/
  • https://www.amarujala.com/

एक एमबी से ज्यादा का न हो दस्तावेज
आवेदकों को फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेज एक एमबी से अधिक न हों, अन्यथा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

दृष्टिबाधित के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां : इस बार भी दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा में सहायक ला सकते हैं, जो उससे नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को स्कूल का आई कार्ड लाना जरूरी होगा। विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है।



इनके हौसलों को मिली उड़ान
मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश व समाज की सेवा करना चाहता था, मगर आर्थिक स्थिति खराब थी। 11वीं में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति के लिए चयन हुआ। इससे मिली राशि से आगे की पढ़ाई की। 12वीं में विज्ञान वर्ग (गणित) में मुझे 94.2 प्रतिशत अंक मिले। मैंने अभी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है। 
-आनंद मोहन मिश्रा 

मैं वकील बनना चाहती थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पढ़ाई से संबंधित काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रदान की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से मदद मिली। मेरे इंटरमीडिएट में 86 प्रतिशत अंक आए और अब मैं अच्छे से क्लैट की तैयारी कर पा रही हूं। 
-साक्षी सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed