{"_id":"5d3287158ebc3e6cf035d64e","slug":"delhi-labourer-attack-traffic-cop-as-he-was-checking-vehicle-which-create-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः वाहनों की जांच से लगा जाम, परेशान करने का आरोप लगा मजदूर ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः वाहनों की जांच से लगा जाम, परेशान करने का आरोप लगा मजदूर ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा
Sat, 20 Jul 2019 08:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पहाड़गंज में वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाकर बिहार में पश्चिमी चंपारण के मूल निवासी रंजन (30) ने सिपाही से हाथापाई की और ईंट से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दबोचकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर रंजन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलत: झज्जर निवासी दीपक छिकारा (27) ट्रैफिक विभाग में है और करोल बाग सर्किल में तैनात है। 17 जुलाई की रात पहाड़गंज लाल बत्ती पर रात करीब साढ़े दस बजे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक ट्रक रोका।
विज्ञापन
सिपाही दीपक चालक ने कागजात मांग ही रहा था कि रंजन पहुंचा और ट्रक रोककर लोगों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए हाथापाई करने लगा। इससे दीपक की वर्दी फट गई।
अन्य पुलिसकर्मियों ने रंजन को पकड़ा, लेकिन इससे पहले ही उसने सड़क से ईंट उठाकर दीपक के चेहरे पर मार दी। दीपक गंभीर घायल हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पहाड़गंज थाना पुलिस को सूचना दी। दीपक को इलाज के लिए भिजवाकर रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया।