{"_id":"5db63cea8ebc3e93be635b78","slug":"delhi-ki-diwali-programme-organised-by-delhi-government-at-connaught-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम का आयोजन, आकर्षण का केंद्र रहा लेजर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम का आयोजन, आकर्षण का केंद्र रहा लेजर शो
Mon, 28 Oct 2019 06:27 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिवाली के मौके पर 'दिल्ली की दिवाली' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार ने किया था। वहीं, लेजर शो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र रहा।
विज्ञापन
Delhi: Dilli ki #Diwali programme organised by Delhi Government at the Central Park, Connaught Place. A laser show was one of the main attractions of the event. (27.10.19) pic.twitter.com/HelnFeLaPu
— ANI (@ANI) October 27, 2019विज्ञापन
बता दें कि कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शनिवार शाम से चार दिवसीय दिवाली मेले का आगाज हुआ था। मेले की शुरुआत लेजर लाइटों के बीच देशभक्ति गीतों के साथ हुई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने इस दौरान काफी मस्ती की। देशभक्ति गीतों की धुनों पर दिल्ली जमकर झूमीं।
विज्ञापन
मेले का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए यह एक सराहनीय कोशिश है। आगे भी इस प्रयास को और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं प्रदूषण मुक्त दिवाली की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं।
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 2 करोड़ लोग हैं, जिनमें हर धर्म और वर्ग के लोग रहते हैं। सभी में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दिवाली मेले की शुरुआत की गई है। सीएम ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में 25 प्रतिशत प्रदूषण कम कर दिया है और जल्द ही दिल्ली वासियों के लिए और भी बेहतर वातावरण तैयार करने की कोशिशें जारी हैं।