{"_id":"62b3048ee1c3f42b0766ea07","slug":"delhi-kejriwal-who-was-absent-for-four-consecutive-meetings-of-ndmc-proposed-to-declare-his-seat-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: NDMC की बैठक में नहीं आए केजरीवाल, कुलजीत चहल ने पेश किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: NDMC की बैठक में नहीं आए केजरीवाल, कुलजीत चहल ने पेश किया प्रस्ताव
Wed, 22 Jun 2022 05:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:31 PM IST
सार
नई दिल्ली सीट से विधायक होने के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वतः ही NDMC के सदस्य हो जाते हैं। परिषद की बैठकों में सदस्यों की अनुपस्थिति के संदर्भ में चर्चा होना तय हुआ है। इस संबंध में परिषद की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली नगर निगम के सदस्य कुलजीत चहल ने बुधवार को निगम परिषद की बैठक के दौरान निकाय की एक सीट रिक्त घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया है। इसके लिए उन्होंने निगम से जुड़ अधिनियम का हवाला दिया। निगम की नियमावली के अनुसार, निकाय की एक सीट प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए होती है।
विज्ञापन
चहल के प्रस्ताव के अनुसार, ''एनडीएमसी अधिनियम के मुताबिक, परिषद का कोई सदस्य यदि बिना पूर्व अनुमति के लगातार तीन महीनों तक सभी बैठकों से अनुपस्थित रहता है तो परिषद ऐसे सदस्य की सीट रिक्त घोषित करने के लिए केंद्र सरकार से अनुशंसा कर सकती है।''
विज्ञापन
नई दिल्ली सीट से विधायक होने के कारण सीएम केजरीवाल स्वतः ही नई दिल्ली नगर निगम के सदस्य हैं। चहल का कहना था कि सीएम केजरीवाल दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक परिषद की बैठकों में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
प्रस्ताव में लिखा, ''परिषद अपने सदस्य के तौर पर अरविंद केजरीवाल की सीट को रिक्त करने के लिए केंद्र सरकार के पास अनुशंसा भेज सकती है।''