फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Kejriwal flags off 100 new high-tech cluster buses

दिल्ली: 100 नई हाईटेक क्लस्टर बसों को केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Vikrant Chaturvedi विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Kejriwal flags off 100 new high-tech cluster buses
अरविंद केजरीवाल ने दिखाई क्लस्टर बसों को हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांगों के लिए हाईड्रोलिक लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस जैसी तमाम आधुनिक सुविधाओं वाली 100 नई क्लस्टर बसें बृहस्पतिवार से सड़कों पर दौड़ने लगीं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट डिपो से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वासियों को आधुनिक बस की सुविधा मिल रही है जिससे कहीं भी आना-जाना आसान होगा। उन्होंने कहा कि नए साल में 100 और नई बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी ताकि किसी भी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


फिलहाल द्वारका सेक्टर-22, रानीखेड़ा एक और हरिनगर डिपो से अलग अलग रूटों पर ये संचालित होंगी। बस रूट नंबर-821 तिलक नगर से जाफरपुर कलां, बस रूट संख्या 848 तिलक नगर से बक्करगढ़ के लिए चलेंगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 1000 लो फ्लोर एसी बसें भी क्लस्टर के बेड़े में शामिल की जाएंगी। डीटीसी के बेड़े में भी 1000 क्लस्टर बसें शामिल की जानी हैं। इसके अलावा 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed