फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Karol Bagh Heritage Park will open after elections

Waste To Art : चुनाव के बाद खुलेगा करोल बाग का हेरिटेज पार्क, तीन साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री

Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM IST
सार

भीड़भाड़ वाले करोल बाग इलाके में स्थित अजमल खां पार्क में हेरिटेज पार्क बनाया गया है। 

विज्ञापन
Delhi: Karol Bagh Heritage Park will open after elections
एक दिलकश नजारा.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमबेटका से सिंधु घाटी सभ्यता तक, यूनेस्कों के धरोहर स्थलों को समेटे हेरिटेज पार्क में जल्द ही देश की समृद्ध विरासत का दीदार हो पाएगा। भीड़भाड़ वाले करोल बाग इलाके में स्थित अजमल खां पार्क में हेरिटेज पार्क बनाया गया है। 

विज्ञापन


यहां हरियाली और शाम को रंग बिरंगी लाइटें शहर से दूर किसी एकांत स्थान सा सुकून भरा एहसास कराएंगी। एमसीडी ने वेस्ट टू आर्ट की तर्ज पर कला और तकनीक का बेहतरीन नमूना पेश किया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही ये पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


तीन साल तक के बच्चों के लिए एंट्री फ्री होगी। बाकी लोगों के लिए भी बेहद मामूली टिकट लिया जाएगा। हेरिटेज पार्क को चार एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किया गया है। इसमें लाल किला, चंपानेर की मस्जिद, आगरा के किले, विट्ठल मंदिर, भीमबेटका, सिंधु घाटी का प्राचीन पहिया, आमेर का किला जैसी 15 विरासत स्थलों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। इसकी साज सज्जा को एमसीडी के अभियांत्रिकी विभाग और लाइटिंग विद्युत विभाग ने खुद से डिजाइन किया है। ये प्रयोग पहली बार निगम ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद में भद्र किले के तीन दरवाजे से पार्क में एंट्री होती है। इसके एक तरफ एरावतेश्वर मंदिर का पहिया स्थित है। दूसरी ओर एरण मंदिर बनाया गया है।  हर एक प्रतिकृति को पास से जाकर देखने के लिए पत्थरों से ट्रैक बनाया गया है। ट्रैक के दोनों ओर फुटपाथ पर लाइटें लगाई गई हैं। आगे बढ़ने पर तट मंदिर, महिषासुर मर्दिनी मंदिर, उत्तरी कर्नाटक के एहोल का दुर्गा मंदिर, धर्म चक्र, वृहदेश्वर मंदिर, एलीफेंटा गुफाएं, काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर इत्यादि के दर्शन होते हैं। पार्क में एंट्री के लिए मुख्य द्वार अभी बनाया जाना है। 

200 टन कबाड़ के इस्तेमाल से बनाईं कृतियां
हेरिटेज पार्क में 200 टन कबाड़ के इस्तेमाल से यूनेस्कों की सूची में दर्ज भारत के धरोहर स्थलों की प्रतिकृतियों को तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में करीब 3.5 करोड़ की लागत आई है। एमसीडी के उद्यान विभाग ने यहां पर हजारों की संख्या में नए पौधे लगाए हैं। विशेष तरह की झाड़ियां लगाई हैं। इसके रखरखाव के लिए करीब 15 लोगों की टीम तैनात की गई है। 


शाम होते ही जलाई जाती हैं रंगीन लाइटें
पार्क का औपचारिक उद्घाटन सांसद मीनाक्षी लेखी ने कर दिया है, लेकिन इसे लोकसभा चुनाव के बाद आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है। हर दिन टेस्टिंग के लिए शाम को इसकी रंगीन लाइटें जलाई जाती हैं। पार्क की सुरक्षा के लिए इसके चारों और आयरन प्लेट्स से शेडिंग की गई है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टिकट के लिए सहमति नहीं बनी है, लेकिन मामूली टिकट लगाकर लोगों को दिखाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed