फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Karkardooma Court extended police custody of JNU student Sharjeel Imam for another day

कोर्ट ने शरजील इमाम की हिरासत एक और दिन बढ़ाई, दिल्ली पुलिस ने की थी मांग 

Mon, 31 Aug 2020 09:01 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 31 Aug 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Karkardooma Court extended police custody of JNU student Sharjeel Imam for another day
शरजील इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को जेएनयू छात्र शरजील इमाम की पुलिस हिरासत को एक और दिन के लिए बढ़ा दिया है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी हिंसा मामले में शरजील इमाम की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


इससे पहले कड़कड़डूमा कोर्ट ने 26 अगस्त को सीएए के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में जेएनयू छात्र शरजील इमाम को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इस मामले में इमाम को सख्त आतंकवाद निरोधक कानून-गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत में इमाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान पुलिस ने इमाम पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुए दंगों की पूर्व नियोजित साजिश में कथित रूप से शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत से आग्रह किया था कि मामले की साजिश का पता लगाने के लिए आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ आवश्यक है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट से इमाम को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने इमाम को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

इस मामले में अन्य लोगों के खिलाफ भी आतंकवाद निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में पिंजरा तोड़ की सदस्य एवं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा देवांगना कलीता और नताशा नरवाल के अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा और गुलफिशा खातून, कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां, जामिया समन्वय समिति की सदस्य सफूरा जरगर, मीरान हैदर, जामिया एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष शिफा-उर-रहमान, आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन, कार्यकर्ता खालिद सैफी और पूर्व छात्र नेता उमर खालिद शामिल हैं। उमर खालिद को इस मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।


पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में दावा किया था कि उमर और उसके साथियों ने इलाके में लोगों को दंगा भड़काने के लिए उकसाया था और यह पूर्व नियोजित साजिश थी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के निकट पिछले साल दिसंबर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के एक मामले में भी इमाम को इस साल 28 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed