{"_id":"62af3d51fa62660078240ff7","slug":"delhi-jnu-assistant-professor-alleges-his-kidnapping-teachers-union-demands-quick-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जेएनयू के असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाया अपने अपहरण का आरोप, शिक्षक संघ ने की त्वरित कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जेएनयू के असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाया अपने अपहरण का आरोप, शिक्षक संघ ने की त्वरित कार्रवाई की मांग
Sun, 19 Jun 2022 08:44 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:44 PM IST
सार
शरद बाविस्कर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 17 जून की मध्य रात अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान उनका सड़क पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। जब प्रोफेसर ने विवाद को पुलिस स्टेशन ले जाने की बात कही तो बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
जेएनयू के सहायक प्रोफेसर ने अपने अपहरण का आरोप लगाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक सहायक प्रोफेसर ने अपने अपहरण का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, जेएनयू के शिक्षक संघ ने आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षक संघ के मुताबिक, प्रो. शरद बाविस्कर ने 18 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 17 जून की मध्य रात अपनी कार में सफर कर रहे थे। इस दौरान उनका सड़क पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। जब प्रोफेसर ने सुझाव दिया कि विवाद को पुलिस स्टेशन ले जाया जाए, तब बदमाशों ने प्रोफेसर का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्हें दिल्ली स्थित एक आवास में ले जाया गया, जहां उन्हें तीन घंटे से अधिक समय तक कैद में रखा गया। आरोपियों ने प्रोफेसर से मौखिक दुर्व्यवहार, शारीरिक हमला कर, धमकी देने के साथ ही उनके रुपये भी छीन लिए। शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेगी और प्रोफेसर बाविस्कर और उनके परिवार की सुरक्षा की गारंटी देगी।
विज्ञापन