फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jailed Sukesh Chandrashekhar big claim Rs 10 crore given to AAP minister

Delhi: जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- प्रोटेक्शन के लिए 'आप' के मंत्री को दिए 10 करोड़ रुपये

Tue, 01 Nov 2022 12:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 12:22 PM IST
सार

मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दावा किया है कि उसने उन्हें दस करोड़ रुपये पहुंचाए हैं।

विज्ञापन
Delhi Jailed Sukesh Chandrashekhar big claim Rs 10 crore given to AAP minister
सत्येंद्र जैन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। उसने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर दावा किया है कि आप नेता सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं। राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच कराने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी तिहाड़ जेल जहां सत्येंद्र जैन बंद है वहां से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से उसके वकील ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र सौंपा है। इस पत्र में सुकेश ने कहा कि उसे कई बार जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। सुकेश ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि उसने तिहाड़ में प्रोटेक्शन मनी दी है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन पर सुकेश चंद्रशेखर का आरोप है कि डीजी जेल से उसे धमकी दिलवाई गई थी।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि एलजी वीके सक्सेना को लिखे पत्र में सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से कहा गया है कि वो आप नेता को साल 2015 से जानता है। इस खत में आगे यह भी कहा गया है कि उसने दक्षिण भारत में आम आदमी पार्टी में एक अहम पद दिये जाने के वादे के बाद 50 करोड़ रुपये दिये थे। सुकेश ने कहा साल 2017 में मेरी गिरफ्तारी के बाद मैं तिहाड़ जेल में कैद था और सत्येंद्र जैन कई बार आए। उनके सचिव ने मुझे 2 करोड़ रुपये प्रतिमाह प्रोटेक्शन मनी के तौर पर देने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि यह खत चंद्रशेखर ने अपने हाथ से लिखा है जिसे एलजी को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed