{"_id":"625d1a8730b1140bd57f51f5","slug":"delhi-jahangirpuri-violence-delhi-police-commissioner-rakesh-asthana-press-conference-in-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- दोषी चाहे कोई भी हो बिना भेदभाव होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- दोषी चाहे कोई भी हो बिना भेदभाव होगी कार्रवाई
Mon, 18 Apr 2022 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:37 PM IST
सार
कमिश्नर अस्थाना ने कहा, हम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कोई शख्स जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बिना किसी धर्म, जाति आदि के भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने केस में हुई अब तक की डेवलपमेंट की जानकारी दी।
विज्ञापन
कमिश्नर अस्थाना ने कहा, हम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। कोई शख्स जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बिना किसी धर्म, जाति आदि के भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब तक मामले में 23 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एक नागरिक और पुलिसकर्मियों समेत कुल नौ लोग हिंसा में घायल हुए। सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल मीडिया का आध्ययन किया जा रहा है। फॉरेंसिक की टीम भी आज मौके का मुआयना करे पहुंची।
विज्ञापन
अस्थाना ने कहा कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए शांति भंग की कोशिश कर रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी जो गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करेंगे। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।