फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jahangirpuri violence BJP Delhi chief Adesh Gupta alleges accused ansar is AAP volunteer AAP gives befitting reply

जहांगीरपुरी हिंसा: 'मामले का मास्टरमाइंड अंसार है आप का कार्यकर्ता', आदेश गुप्ता के इस आरोप पर क्या बोली आप

Mon, 18 Apr 2022 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Apr 2022 12:00 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने अंसार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है और इसी को मामले का मास्टरमाइंड बताया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी  के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri violence BJP Delhi chief Adesh Gupta alleges accused ansar is AAP volunteer AAP gives befitting reply
आरोपी अंसार को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन जाकर हिंसा में घायल हुए आठ पुलिसकर्मियों का कुशलक्षेम जाना। प्रतिनिधिमंडल डीसीपी से कानून व्यवस्था को लेकर मुलाकात भी की। मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने बताया कि डीसीपी ने आश्वासन दिया कि हिंसा में शामिल आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद हंसराज हंस सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदधिकारी शामिल रहे। मुलाकात के बाद आदेश गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर गोलियां चलाना, तलवार से हमला करना और पथराव करना बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है।
विज्ञापन


घटना से स्पष्ट होता है कि रामनवमी हो या फिर हनुमान जयंती माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। जहांगीरपुरी की घटना कोई संयोग नहीं बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आप विधायक का करीबी है अंसार'

गुप्ता ने कहा कि जिस मोहम्मद अंसार ने भीड़ में फायरिंग किया था, वह आम आदमी पार्टी के विधायक का करीबी है और उनके इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहता है। जो लोग तिरंगे का अपमान कर पथराव करा सकते हैं वही लोग हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव कर सकते हैं।


शोभायात्रा पर पीछे से पथराव एवं तलवार निकालकर हमला करने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता अजय सहरावत, जिला प्रभारी योगेंद्र चंदोलिया, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी सहित प्रदेश, जिला मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जांच होगी तो पता चलेगा दंगे भाजपा के ही लोगों ने किएः आप

वहीं आम आदमी पार्टी ने भाजपा के इस आरोप पर पलटवार करते हुए आदेश गुप्ता और भाजपा पर निशाना साधा है। आप विधायक आतिशी ने कहा, भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हमला करने वाले लफंगों को सम्मानित कर देश भर में ये संदेश दे दिया कि वो गुंडों और लफंगों के साथ है। जहांगीरपुरी की घटना की भी जांच होगी तो पता चलेगा कि दंगे करने वाले भाजपा के ही लोग हैं।



आतिशी ने ये भी कहा कि, भाजपा दंगे करवाती है। कल हमारे नेताओं ने भी शोभा यात्रा निकाली थी, पूरा माहौल शांतिपूर्ण था। मुख्यमंत्री जी खुद सुंदर कांड के आयोजन में शामिल हुए, कोई समस्या नहीं आई। लेकिन जब भाजपा शोभा यात्रा निकालती है, उनके लोग शामिल होते हैं तो दंगे हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed