फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Jagatpuri two youth arrested for printing fake currency with help of printing press

दिल्ली: जगतपुरी में प्रिंटर की मदद से छाप रहे थे दो युवक नकली नोट, गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Feb 2022 06:39 PM IST
सार

पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर रविवार को ही प्रहलाद के साउथ अनारकली, जगतपुरी स्थित मकान पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से प्रिंटर व नकली नोट बरामद किए।

विज्ञापन
Delhi Jagatpuri two youth arrested for printing fake currency with help of printing press
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में दो युवकों ने प्रयोग के तौर पर कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापने की कोशिश की। दोनों कामयाब हो गए और इन्होंने नोट छापकर बाजार में चलाना भी शुरू कर दिया। लेकिन जल्द ही पुलिस को इनकी करतूत का पता चल गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा (24) और प्रहलाद कपूर उर्फ काकू (23) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 500, एक 200 का आधा छपा हुआ नोट, दो 100, दो 200, एक पुराना हजार का नोट 41 सौ के नोट आधे छपे हुए और एक प्रिंटर व उसकी स्याही बरामद की है। प्रहलाद बीकॉम पास है। इसके पिता दिल्ली में ही बीएएमएस डॉक्टर हैं। वहीं राहुल शर्मा डिप्लोमा ड्रॉप आउट है। पुलिस आरोपियों की एक दिन की पुलिस रिमांड लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि रविवार को जगतपुरी थाने की टीम एरिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उनको एक लड़का इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखा। जांच करने पर पता चला कि आरोपी नकली नोट को छापकर उसका धंधा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा को दबोच कर उसके पास से एक 100 का नोट और 200 का आधा छपा एक नोट बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रहलाद कपूर के साथ मिलकर उसके घर पर प्रिंटर और कंप्यूटर की मदद से नकली नोट छापे रहा है।

पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर रविवार को ही प्रहलाद के साउथ अनारकली, जगतपुरी स्थित मकान पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से प्रिंटर व नकली नोट बरामद किए। पुलिस ने प्रहलाद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर उनकी एक दिन की रिमांड ली। पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया कि उसने डिप्लोमा इंजीनियरिंग बीच में ही छोड़ दिया था।


वह अब फिलहाल घर से ही खाना सप्लाई करने वाले चेन के लिए खाना बनाकर दे रहा है। वह परिवार की मदद से घर में ही रसोई चला रहा था। वहीं दूसरे आरोपी प्रहलाद ने बताया कि उसने एसओएल से बीकॉम किया है। वह फिलहाल अपना रेस्टोरेंट चलाता है। उसके पिता बीएएमएस डॉक्टर हैं जो दिल्ली में ही क्लीनिक चलाते हैं। प्रहलाद पहले भी शराब तस्करी और दुष्कर्म के मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed