फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is worlds 25th most fun city.

दुनिया के आकर्षक नाइटलाइफ और बीयर बार यहां हैं

Tue, 11 Nov 2014 03:52 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi is worlds 25th most fun city.

दिल्ली को हमेशा से ही दिलवालों का शहर कहा जाता है। अब यह बात एक सर्वे में भी साबित हो गई है कि दिल्ली दुनिया के सबसे मजेदार शहरों में से एक है। एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली, दुनिया में मजेदार शहरों की सूची में 25वें नंबर पर है।

विज्ञापन


यह भारत के लिए गर्व की बात है कि दिल्ली ने यह जगह दुनिया के 1800 शहरों को पीछे छोड़कर पाई है। देश की राजधानी को दुनिया के मजेदार शहरों में 25वां स्थान उसके स्पोर्ट्स क्लब, शॉपिंग और बार के कारण मिला है।
विज्ञापन


'गेट योर ओन गाइड' और 'गोयूरो' ट्रैवेल फर्म के सर्वे रिपोर्ट 'द अल्टीमेट फन सिटी रैंकिंग' में दिल्ली को दुनिया की 25वीं सबसे फन वाली जगह बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाइटलाइफ और बीयर बार ने बनाया टॉप

Delhi is worlds 25th most fun city.

दोनों ही ट्रैवेल फर्मों ने 11 मानकों के आधार पर शहरों का चुनाव किया था। इनके मानकों में शहर की नाइटलाइफ, बीयर का औसत मूल्य और वो सभी मनोरंजन की चीजें शामिल थीं जो किसी शहर को वहां आने वाले यात्रियों के लिए मजेदार बनाती हैं।

यह सर्वे दुनियाभर के कुल 1830 शहरों में किया गया था, जिसमें बर्लिन को उसके बार और म्यूजियम समेत सभी प्रकार के आकर्षण के लिए पहला स्थान मिला।

लंदन को दूसरा, पेरिस को तीसरा, न्यूयॉर्क को चौथा और टोक्यो को पांचवा स्थान मिला है। सर्वे करने वाली कंपनी पूरे यूरोप में यात्रियों को ऑनलाइन डाटा उपलब्ध करवाती है। इस कंपनी की स्थापना 2 साल पहले भारतीय उद्यमी नरेन शाम ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed