फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is grappling with fog, pollution, and cold weather, with air quality in the very poor category

Weather & Pollution: दिल्ली में कोहरा, प्रदूषण और ठंड की मार, बेहद खराब श्रेणी में हवा, जानें एक्यूआई

Sat, 17 Jan 2026 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 Jan 2026 07:43 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसी बीच, वायु प्रदूषण का स्तर भी 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

विज्ञापन
Delhi is grappling with fog, pollution, and cold weather, with air quality in the very poor category
Delhi Air Pollution - फोटो : AI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर बिछ गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) इतनी कम रही कि दैनिक कामकाज भी मुश्किल हो गया। वहीं, इस बीच वायु प्रदूषण के स्तर में भी चिंताजनक वृद्धि देखी गई, जिसने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सुबह के समय दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। कोहरे से दृश्यता घटी है और कई जगह शून्य मीटर तक दर्ज की गई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी। कम दृश्यता के कारण हवाई और रेल यातायात पर भी असर देखने को मिला। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कई इलाकों में 400 पार पहुंचा एक्यूआई
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 350, आनंद विहार में 442, अशोक विहार में 385, आया नगर में 316, बवाना में 357, बुराड़ी में 360, और चांदनी चौक इलाके में 427 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

डीटीयू इलाके में 350, द्वारका सेक्टर-8 में 407, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 304, आईटीओ में 405, जहांगीरपुरी में 416, लोधी रोड में 317, मुंडका में 397, नजफगढ़ में 307, नरेला में 347, पंजाबी बाग में 394, आरकेपुरम में 374, रोहिणी में 389, सोनिया विहार में 401, विवेक विहार में 420, और वजीरपुर में 399 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed