Delhi: दिल्ली में लैंड नहीं कर सकी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर की फ्लाइट, जाना पड़ा जयपुर; भड़के अब्दुल्ला
विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई और कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर जा रहा इंडिगो का विमान पहले दिल्ली में नहीं उतर सका। विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद रात 2 बजे फ्लाइट जयपुर से चली और फिर दिल्ली लैंड हुई।
#UPDATE | Indigo flight carrying J&K CM Omar Abdullah took off from Jaipur at 2.00 am and landed in Delhi. https://t.co/gftCxnihTf
— ANI (@ANI) April 19, 2025विज्ञापन
लेकिन जयपुर पहुंचते ही सीएम अब्दुल्ला ने खासी नाराजगी जताई और इसे 'परिचालन अराजकता' करार दिया। उमर ने अपने गुस्से का इजहार X पर कुछ इस तरह से किया- दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत गंदगी है (मेरी फ्रेंच भाषा के लिए क्षमा करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं यहां सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे।
Delhi airport is a bloody shit show (excuse my French but I’m in no mood to be polite). 3 hours in the air after we left Jammu we get diverted to Jaipur & so here I am at 1 in the morning on the steps of the plane getting some fresh air. I’ve no idea what time we will leave from… pic.twitter.com/RZ9ON2wV8E
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 19, 2025