फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: In the name of giving franchise, cheat across the country

दिल्ली: फ्रेंचाइजी देने के नाम पर देश भर में करते थे ठगी

Mon, 27 Dec 2021 01:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Dec 2021 01:41 PM IST
सार

मिलजी-जुलती बेवसाइट बनाकर लोगों को बनाते थे शिकार। आरोपी सैकड़ों लोगों के साथ कर चुके हैं करोड़ों की ठगी। मध्यप्रदेश का एक व दिल्ली के दो पीड़ित सामने आए इसके साथ ही आईएफएसओ ने दो जालसाजों को दबोचा।

विज्ञापन
Delhi: In the name of giving franchise, cheat across the country
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ ने नामी ब्रॉड की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपयिं को गिरफ्तार किया है। ये हिंदुस्तान यूनिलीवर लि.व हल्दीराम की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देते थे और पीड़ित से लाखों रुपये ठग लेते थे। जांच में ये बात सामने आ रही है कि आरोपी पूरे देश में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे थे। ये देशभर में सैंकड़ों लोगों से करोड़ रुपये ठग चुके है। मध्यप्रदेश का एक व दिल्ली के दो पीड़ित शनिवार शाम तक आईएफएसओ के पास पहुंचे है।

विज्ञापन


आईएफएसओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ककरौला, द्वारका निवासी सुभाष ने आईएफएसओ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे इंटरनेट पर सर्च के दौरान पता लगा कि उसे पता लगा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर अपनी फ्रेंजाइजी दे रहा है। उसने इसके लिए नेट पर आवेदन कर दिया। इसके बाद उसके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने उससे विभिन्न तरह की फीस व फर्नीचर देने के नाम पर 6.47 लाख रुपये जमा करा लिए थे। 
विज्ञापन


सुभाष की शिकायत पर मामला दर्जकर एसआई मनोज यादव एसआई मंजीत की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने नालंदा, बिहार निवासी सनतन कुमार ओर शेखूपरा, बिहार निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों ने बताया कि वह गिरोह के सदस्य हैं। उनका काम तो बैंक खातों से ठगी रकम को निकालना है। पुलिस टीम गिरोह के अन्य सदस्यों को पकडने लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ऐसे करते थे ठगी
आईएफएसओ के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी हिंदुस्तान यूनिलीवर या हल्दीराम की साइट से मिलती-जुलती साइट का डोमिन नाम लेकर साइट बना लेते थे। जब कोई पीड़ित साइट पर विजिट करता था तो उन्हें लगता था कि वह असली साइट है। ये साइट पर फ्रेंचाइजी देने का ऑफर देते थे। कोई पीड़ित साइट पर डिटेल भर देता तो ये उसे कॉल करते थे। कॉल कर पीड़ित को विभिन्न तरह के चार्ज लगने व फर्नीचर आदि के नाम पर मोटी रकम जमा करा लेते थे। पैसे को ये बैंक से निकाल कर गायब हो गए थे।


पूरे देश में कर रहे थे ठगी
आईएफएसओ अधिकारियों के अनुआर आरोपी पूरे देश में ठगी कर रहे थे। पुलिस के पास अभी मध्यप्रदेश का एक व दिल्ली के दो पीड़ित सामने आए हैं। धीरे-धीरे और पीड़ित सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने सैंकड़ों पीड़ितों से करोड़ो की ठगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed