{"_id":"5f577c648ebc3e394a2ed1d3","slug":"delhi-in-last-two-weeks-5-terrorist-arrested-in-capital-know-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्तों में देश की राजधानी से पकड़े गए 5 आतंकी, क्या दिल्ली पर मंडरा रहा है बड़े हमले का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्तों में देश की राजधानी से पकड़े गए 5 आतंकी, क्या दिल्ली पर मंडरा रहा है बड़े हमले का खतरा
Tue, 08 Sep 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
बब्बर खालसा के दो आतंकी दिल्ली में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 दिनों में देश की राजधानी में जिस तरह से बड़े आतंकवादी संगठनों के पांच सदस्य गिरफ्तार हुए हैं, वह कहीं न कहीं दिल्ली के खिलाफ चल रही बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। यह सभी गिरफ्तारियां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। इन पांच आतंकियों में से चार खालिस्तानी हैं और एक आईएसकेपी का सदस्य है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के आसपास राजधानी पर हर साल आतंकी हमले का खतरा बढ़ जाता है। इसके तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी जाती। आतंकियों की गिरफ्तारी 22 अगस्त को शुरू हुई जब सूचना मिलने पर धौला कुआं रिज इलाके में आईएसकेपी के सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि वह दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में धमाका करने वाला था। इसके बाद अपने आकाओं से निर्देश मिलने पर वह फिदायीन हमला करने की भी फिराक में था।
विज्ञापन
इसके बाद स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी 30 अगस्त को हुई थी। इनकी पहचान इंदरजीत सिंह और जसपाल सिंह के रूप में हुई। इन दोनों ने ही 14 अगस्त को मोगा पुलिस आयुक्त कार्यालय पर झंडा फहराया था और फरार हो गए थे।
इसका सबसे ताजा मामला 7 सितंबर को को गिरफ्तार हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी भूपेंद्र और कुलवंत सिंह का है। यह दोनों एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए। इनके कब्जे से छह पिस्टल और 40 गोलियां बरामद हुए।