फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: In encounter the miscreant was shot in the leg and was absconding on charges of attempt to murder

दिल्ली : मुठभेड़ में बदमाश को पैर में लगी गोली, हत्या के प्रयास के आरोप में चल रहा था फरार 

Mon, 06 Jul 2020 10:04 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Jul 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi: In encounter the miscreant was shot in the leg and was absconding on charges of attempt to murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हत्या के प्रयास के मामले में फरार बदमाश को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रोकने का प्रयास करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश का इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे दो पिस्टल, सात कारतूस और बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी सन्नी डबास के रूप में हुई है। वह प्रेम नगर थाने का घोषित बदमाश है और उस पर डकैती, लूट व हत्या के प्रयास के 26 संगीन मामले दर्ज हैं। 29 मई को बाइक सवार बदमाशों ने खेरा खुर्द निवासी भीम सिंह पर तीन गोलियां चलाई थीं। हालांकि वह बाल बाल बच गया था। भीम सिंह ने गांव के ही मनीष पर शक जताया, क्योंकि उससे जमीन का विवाद था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने गोली चलाने बदमाश सन्नी डबास का नाम पुलिस को बताया। 
विज्ञापन


दो लोगों की हत्या की फिराक में था सन्नी
पूछताछ में सन्नी डबास ने बताया कि वह दो लोगों की हत्या करने के फिराक में था। उसने बताया कि मई माह में कुतुबगढ़ निवासी शख्स से उसके चचेरे भाई का विवाद हुआ था। उससे उसे बदला लेना था। वहीं दूसरा उसके गांव का व्यक्ति था जिससे पहले कभी जुआ खेलने के दौरान उसका झगड़ा हुआ था। उसने बताया कि उसने मनीष के साथ सौदा किया था कि वह भीम सिंह की तभी हत्या करेगा जब वह उसका दो अन्य हत्याओं में उसका साथ देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed