{"_id":"6834d3b7f31be1cced008dac","slug":"delhi-illegal-charging-of-e-rickshaws-causes-annual-loss-of-rs-120-crore-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : ई-रिक्शा की अवैध चार्जिंग से सालाना 120 करोड़ का हो रहा नुकसान, जानकारी जुटाकर अब पुलिस करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : ई-रिक्शा की अवैध चार्जिंग से सालाना 120 करोड़ का हो रहा नुकसान, जानकारी जुटाकर अब पुलिस करेगी कार्रवाई
Tue, 27 May 2025 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 03:42 AM IST
सार
बिजली वितरण कंपनियों के समूह ने दावा किया है कि दिल्ली में ई-रिक्शा की अवैध चार्जिंग से सरकार को सालाना 120 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरों में ई-रिक्शा चार्ज करना न सिर्फ जानलेवा हो गया है, बल्कि इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान भी हो रहा है। बिजली वितरण कंपनियों के समूह ने दावा किया है कि दिल्ली में ई-रिक्शा की अवैध चार्जिंग से सरकार को सालाना 120 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
दिल्ली में 1.2 लाख पंजीकृत ई-रिक्शा हैं, लेकिन इससे कई गुना अधिक गैर-पंजीकृत ई-रिक्शा भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा जैसे कॉमर्शियल वाहनों को घरेलू कनेक्शन पर चार्ज किया जा रहा है, जो कि पूरी तरीके से नियमों के खिलाफ है, इसके लिए पीछे मुख्य कारण चार्जिंग स्टेशनों की कमी बताया जा रहा है।
रविवार सुबह शाहदरा में एक गोदाम में 10 ई-रिक्शा को चार्ज किया जा रहा था। इस दौरान आग लगने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए।
इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। वहीं शाहदरा में ही 18 मई को भी ई-रिक्शा की चार्जिंग के दौरान आग लगने से एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अब अपने सभी 15 जिलों में ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए बने अवैध चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करेगी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं।