{"_id":"5fd8e2f58ebc3ec14c61ded7","slug":"delhi-icy-winds-dropped-minimum-temprature-5-degree-below-normal-recorded-at-4-1-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बर्फीली हवाओं ने न्यूनतम पारे को गिराया, सामान्य से 5 डिग्री कम 4.1 डिग्री दर्ज हुआ तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बर्फीली हवाओं ने न्यूनतम पारे को गिराया, सामान्य से 5 डिग्री कम 4.1 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
Tue, 15 Dec 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 15 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में शीत लहर को ला दिया है। हाड कंपा देने वाली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। नैनीताल की बात करे तो न्यूनतम तापमान 5, और देहरादून में 8 डिग्री रहा। इस तरह दिल्ली इन शहरों से भी ठंडी रही।
विज्ञापन
वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री कम 18.5 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.4 दर्ज हुआ था। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिर कर तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने पर शीत लहर घोषित की जाती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जाफरपुर में पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साल 2019 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री, 2018 में 29 दिसंबर को 2.6 डिग्री दर्ज हुआ था। आल टाइम रिकॉर्ड साल 1930 में 27 दिसंबर का है जब पारा लुढ़क कर 0 डिग्री पहुंच गया था। अभी शीत लहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन