फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Huzaifa and Adnan parents also arrested in Nitesh murder case

Delhi: नीतेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, हुजैफा और अदनान के माता-पिता भी गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 10:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 19 Oct 2022 10:58 PM IST
सार

पुलिस ने हुजैफा के माता-पिता रूमा और अजमत और अदनान के माता-पिता शहाना और रईस को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Delhi: Huzaifa and Adnan parents also arrested in Nitesh murder case
demo pic

विस्तार

मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में बजरंग दल कार्यकर्ता नितेश कुमार फोर हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हुजैफा और अदनान के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों के माता-पिता ने पुलिस से सहयोग न कर बेटों का अपराध छिपाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने हुजैफा के माता-पिता रूमा और अजमत और अदनान के माता-पिता शहाना और रईस को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के माता-पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 212 और 202 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों के माता-पिता ने सहयोग नहीं किया। उनको अपने बेटों के अपराध की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बार-बार पूछने के बाद भी इन लोगों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।


बता दें कि रंजीत नगर इलाके के शादीपुर गांव में बजरंग दल कार्यकर्ता नितेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपी हुजैफा, अदनान और अकदस उर्फ अब्बास को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed