{"_id":"5ea401bb95d36035f41a5fb4","slug":"delhi-husband-brutally-killed-his-wife-in-domestic-fight-their-home-lies-in-containment-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पति ने झगड़े में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पति ने झगड़े में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Sat, 25 Apr 2020 03:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Apr 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के मादीपुर में शनिवार सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस महिला की हत्या उसके पति ने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय रहीसुल आजम जहांगीरपुरी में रेहड़ी लगाता है। उसने आज सुबह करीब 3.56 बजे पुलिस को फोन कर बताया कि उसका उसकी पत्नी गुलशन (39) से झगड़ा हो गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गुलशन का शव पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि झगड़े के दौरान गुलशन की डंडों से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दोनों की दूसरी शादी थी और तीन महीने पहले ही हुई थी। दोनों के बीच में झगड़े की वजह बने थे उनकी पहली शादी के बच्चे। इनका घर कंटेनमेंट जोन में आता है।
विज्ञापन